Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

🟥 कटनी ब्रेकिंग न्यूज़

भट्टा मुहल्ला में आदित्य मिश्रा की चाकू से निर्मम हत्या, शहर में दहशत का माहौल

कटनी शहर के भट्टा मुहल्ला में बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
24 वर्षीय आदित्य मिश्रा, पिता सूरज मिश्रा, की तीजा की रात लगभग 3 बजे पानी की टंकी के पास तीन हमलावरों द्वारा चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।

परिजनों के अनुसार, यह वारदात उनके घर से कुछ ही दूरी पर हुई। तीन अज्ञात युवकों ने आदित्य पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना रंगनाथ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन तीनों आरोपी अभी भी फरार हैं।

🔴 कटनी शहर में चाकूबाजी की घटनाएं बेकाबू:

कटनी में चाकू से हमले की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं:

कुछ दिन पहले जिला अस्पताल के पास चौपाटी में तीन नाबालिगों ने तीन युवकों की चाकू से हत्या कर दी थी।

उसके बाद जिला अस्पताल के पीछे भी एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया।

खिरहनी फाटक, लाल ग्राउंड क्षेत्र में भी चाकूबाजों ने दहशत फैलाने वाली घटना को अंजाम दिया था

❗ क्या अब चाकू ही कटनी की पहचान बनता जा रहा है…..?

लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अब कटनी में घर से निकलने में भी डर लगने लगा है।
पुलिस का अपराधियों पर कोई खौफ नहीं दिखता, और जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं

📢 जनता का सवाल:

❓ क्या कटनी में अब चाकूबाजी “नॉर्मल” होती जा रही है…..?

❓ आखिर पुलिस कब जागेगी?

❓ क्या आम जनता अब भगवान भरोसे जीने को मजबूर है…..?