मूडवारा रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की मनमानी, खुल्ले पैसे न होने पर यात्रियों को लौटाया जा रहा खाली हाथ
कटनी। मूडवारा रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की अव्यवस्था यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन काउंटर पर मौजूद कर्मचारी खुल्ले पैसे न होने का हवाला देकर उन्हें टिकट देने से मना कर देते हैं।
इस समस्या के कारण रोजाना सैकड़ों यात्री प्रभावित हो रहे हैं। कई यात्रियों को मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करनी पड़ती है, जिससे उन्हें जुर्माना झेलने का खतरा बना रहता है। कुछ यात्री तो टिकट ना मिलने के डर से वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।
स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि टिकट काउंटर पर पर्याप्त खुले पैसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रियों को टिकट देने में कोई अड़चन न आए।
रेल प्रशासन यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं देता, तो यात्रियों की परेशानी और शिकायतें और अधिक बढ़ सकती हैं।

More Stories
कटनी प्लेटफार्म नंबर 5 पर मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन