Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्राम पंचायत राखी पति सरपंच कर रहा लाखो का घुटाला धुंधले बिल और बिना ज़ी एस टी के बिलो का हो रहा भुकतान जिम्मेदार मौन……?

कटनी से संदीप शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ 24×7 इंडिया

ग्राम पंचायत राखी पति सरपंच कर रहा लाखो का घुटाला धुंधले बिल और बिना ज़ी एस टी के बिलो का हो रहा भुकतान जिम्मेदार मौन……?

कटनी जिले के तहसील बहोरीबंद के ग्राम पंचायत राखी सरपंच पति की मनमानी सर पर चढ़ कर बोल रही है बीते दिनों अपने रिस्तेदार के खाते में लाखो रूपए का भुकतान कर घुटाला सामने आया था उसके बाद भी जिम्मेदार जिला प्रशासन के अधिकारियो की मिलीभगत से मामला दबाने की कोसिस की जा रही थी एक बार फिर पति सरपंच की मनमानी सामने आई है आप बिलो में देख सकते है किस प्रकार पंचायत दर्पण में धुंधले बिल लगाकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है और लाखो रुपये अपने रिस्तेदारो के खाते में ट्रांसफर किये जा रहें है पति सरपंच अपनी पत्नी के सरपंच होने का पुरा फायदा उठा अपने रिस्तेदारो को लाभ दिलाने का कार्य कर रहें है और ग्राम पंचयात राखी के विकास कार्यों में रोक लगा अपने रिस्तेदारो का विकास कर रहें है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी गाँव के व्यक्ति को रोजगार ना देते हुये सिर्फ अपने रिस्तेदारो को ही मेठ का पद और कई रोजगार दिए जाने का कार्य किया जा रहा है जिससे की पुरा सरकारी पैसा का लाभ सिर्फ अपने ही लोगो को मिल पाए और सरकारी खजाना की लूट अपने ही लोग लूट सके मगर जिला प्रशासन की आँखों में कुछ भी दिखाई देने को मंजूर नहीं जनता का सवाल है क्या जिला प्रशासन की और पति सरपंच की मिलीभगत से घुटाला का बड़े जोरो तोरो कार्य तेजी से चल रहा है जिम्मेदार आँखे बंद कर कुर्सी तोड़ने पर मजबूर है मध्यप्रदेश सरकार का सरकारी खजाना लूटने से कोई नहीं रोक पायेगा या इसी तरह सरपंच पति अपने रिस्तेदारो और अपने करीबियों को लाभ दिलाने और सरकारी पैसा ट्रांसफर करने का कार्य किया जाता है जिम्मेदार मौन……?