Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*नगर में संचालित उपभोक्ता भंडारों पर भ्रष्टाचार चरम पर*

*पीएम व सीएम में से एक योजना की राशन सामग्री हुई गायब*

दबोह (सुधांशु मुदगिल पत्रकार)
नगर में संचालित उपभोक्ता भंडारो पर भ्रष्टाचार अब चरम पर है गरीब उपभोक्ताओं के साथ इन उपभोक्ता संचालको के द्वारा जम कर धोखाधड़ी की जा रही है आर्थिक तंगी के कारण कोई गरीब या मजदूर भूखा न रहे इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम बनाया गया है जिसके तहत राशन कार्ड से गरीब परिवारों को खाद्यान्न मुहैया कराया जाता है लेकिन यहां इस व्यवस्था में भ्रष्टाचार का घुन सा लग गया है समृद्ध लोगों के लिए भले ही कुछ मात्रा में मिलने बाला गेँहू, चावल कोई मायने नहीं रखता होंगा परंतु यह गरीबों के लिए पेट भरने का अहम साधन होता है जिसे नगर में संचालित उपभोक्ता भंडारों के संचालक निगलने में लगे हुये है जिसके कारण मजबूरन गरीब परिवारों को पेट भरने के लिए दिन रात मजदूरी करनी पड़ रही है ऐसे कई लोगो की नगर में हकमारी हो रही है खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी (फ़ूड इंस्पेक्टर) से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह अगस्त में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री दोनो योजनाओं के अंतर्गत राशन सामग्री बाटने के लिए भेजी गई थी परंतु नगर में अब तक गरीबो को सिर्फ एक योजना की राशन सामग्री प्राप्त हुई है दूसरी योजना के अंर्तगत बटने बाली राशन सामग्री का कही कुछ अता पता नही है।

*उपभोक्ता बोले हमे पता ही नही चलता कब कितना राशन मिलना है*

 

*आखिर कहा गयी दूसरी योजना में बटने बाली राशन सामग्री*

*क्या राशन पर्ची में छुपा रहता है उपभोक्ता संचालको का काला कारोबार.?*