Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*त्योहारी भीड़ पर तीसरी आँख की स्क्रीन के सामने बैठकर नजर रख रहे है थाना प्रभारी कछावा*

*नगर के गली मोहल्लों में लगे 28 सीसीटीवी कैमरे से पुलिस रख रही अपराधियो पर नजर*

ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

बाग।नगर में त्योहारो के चलते ग्रामीण क्षेत्रो की भारी भीड़ बाजार में खरीदी के लिए आ रही है इस भीड़ पर नजर रखने को लेकर नगर में तीसरी आँख सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है इन कैमरों की स्क्रीन पर त्योहारो में बाजार में आ रही भीड़ पर नजर रखने के लिए थाना प्रभारी रोहित कछावा स्वयं टीवी स्क्रीन के सामने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठकर नजर रखे हुए है।
नगर में तीसरी आँख के रूप में दो माह पहले जन सहयोग से लगे हुए कोई 28 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है इन कैमरों के माध्यम से पुलिस अपराधियो के ऊपर नजर रख रही है वही नगर के हर गली मोहल्ले चौराहों पर घटने वाली घटनाओं पर भी पुलिस नजर रख रही है वैसे भी पुलिस स्टाफ की कमी के चलते पुलिस को ये कैमरे बहुत उपयोगी साबित हो रहे है।
शुक्रवार को थाना प्रभारी रोहित कछावा स्वयं सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन के सामने बैठकर कैमरों तीसरी आँख के माध्यम से नगर के हर चौराहे चोक ओर गली पर नजर रखे हुए दिखाई दिए।इस मामले में थाना प्रभारी कछावा ने बताया की जब से त्योहारो की शुरुआत हुई है तभी से बजार में भीड़ हो रही है ऐसे में कोई घटना,दुर्घटना न घटे ओर अपराध करने वालो पर भी नजर रहे इसके लिए इस तीसरी आँख के माध्यम से प्रतिदिन स्वयं द्वारा नगर पर नजर रखी जा रही है वही पुलिस स्टाफ भी सक्रिय है । बाग से ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खास खबर