अशोक कॉलोनी ओवरब्रिज के पास बुजुर्ग को क्रेन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
कटनी।
अशोक कॉलोनी ओवरब्रिज के समीप आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रोड किनारे जा रहे एक बुजुर्ग को तेज़ रफ्तार क्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, जिसमें आरक्षक व पायलट शामिल थे, मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्रेन को तुरंत ज़ब्त कर कोतवाली थाना भेज दिया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रेन (नंबर: UP ET 9080) का चालक सुशील कुमार है, जबकि क्रेन का मालिक पूरन सिंह बताया गया है।
घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके पैरों में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कटनी से संदीप शर्मा की रिपोर्ट

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?