गोरमी पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डेयरी पर छापा 72 हजार की मावा घी सहित सामग्री जप्त

एकर-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिंड श्री मनोज कुमार सिंह के विशेष अभियान के तहत एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय भिंड श्री कमलेश कुमार खरपुसे एसडीओपी महोदय मेहगांव श्री आरकेएस राठौर के मार्गदर्शन में सुरेश शर्मा थाना प्रभारी गोरमी को मुखबिर की सूचना मिलने पर से ग्राम सोधा में आरोपी बृजेश पुत्र नेमीचंद जैन उम्र 53 साल एवं प्रदीप पुत्र नेमीचंद जैन उम्र 42 साल निवासी ग्राम सोधा के कब्जे से नकली मावा करीब ढाई कुंटल एवं करीब ढाई कुंटल नकली घी करीब 1 कुंटल क्रीम तथा 6 डालडा एवर रिफाइंड की टीन बरामद की गई खाद्य अधिकारी श्रीमती रीना बंसल एवं उनकी टीम तथा पुलिस गोरमी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई आरोपी गण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 245 कोमा 246/ 21 धारा 420 272 273 आईपीसी का पंजीबद्ध किया गया है
मेहगांव से गिरजेश पचौरी की रिपोर्ट

More Stories
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान