कटनी में कटाय घाट मेला आयोजित करने की मांग
कटनी, / जिला योजना समिति सदस्य एवं पार्षद शशिकांत तिवारी ने नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक को पत्र सौंपकर परंपरागत कटाय घाट मेला के आयोजन हेतु आवश्यक कार्यवाही शुरू करने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि मेला नगर की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है और इसमें शैक्षणिक संस्थानों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, चित्रकला प्रदर्शनी, लोक नृत्य और गीत शामिल होते हैं। श्री तिवारी ने मेला स्थल पर अतिक्रमण हटाने, घाट क्षेत्र की सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा नदी किनारे की विकास कार्यों को आकर्षक बनाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल नगर बल्कि पूरे जिले के नागरिकों के सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजकुमार राजू शर्मा, रोहित द्विवेदी और राजू जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी