_इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर NSUI ने किया कंबल वितरण_
कटनी। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर NSUI कटनी इकाई द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा (अंशु मिश्रा) ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और समाज उत्थान के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए समाजसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा, छात्र नेता एवं NSUI के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More Stories
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध