💥 भारत सरकार के राज्य में CGST टीम की बड़ी कार्रवाई — दो गुटखा व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर शटर बंद कर की जा रही जांच
💥
कटनी। भारत सरकार के अंतर्गत CGST (केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग) की टीम ने आज कटनी शहर में दो गुटखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की है। टीम द्वारा शटर बंद कर अंदर जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पार्क स्थित विमल गुटखा के व्यापारी हरीश एवं हरिओम ट्रेडर्स के संचालक सुरेश आहूजा, जो रजनीगंधा, तानसेन समेत अन्य ब्रांडेड गुटखा उत्पादों के थोक विक्रेता हैं, उनके ठिकानों पर CGST की टीम ने यह कार्रवाई की है।
टीम द्वारा दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी की जांच की जा रही है। मौके पर कर विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस भी मौजूद हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

More Stories
कटनी प्लेटफार्म नंबर 5 पर मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन