Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जनसेवा और सादगी की मिसाल बने विधायक संजय पाठक — दिवंगत नीलू रजक के परिवार की मदद में आगे आए, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर के साथ मनाया जन्मदिन

जनसेवा और सादगी की मिसाल बने विधायक संजय पाठक — दिवंगत नीलू रजक के परिवार की मदद में आगे आए, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर के साथ मनाया जन्मदिन

कटनी,
भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और लोकप्रिय विजयराघवगढ़ विधायक तथा पूर्व मंत्री संजय पाठक ने अपना जन्मदिन इस वर्ष सादगी और सेवा कार्यों के साथ मनाकर समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

एक दिन पहले कैमोर में बजरंग दल और भाजपा पदाधिकारी नीलेश (नीलू) रजक की गोली मारकर हत्या की घटना से दुखी विधायक पाठक ने जन्मदिन पर किसी भी प्रकार का उत्सव न मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उपहार, केक या पुष्पमालाएं देने के बजाय उस धनराशि को नीलू रजक के परिवार की सहायता हेतु अर्पित करें।

पीड़ित परिवार की सहायता हेतु लोगों ने बढ़ाया हाथ

विधायक निवास पर पहुंचे शुभचिंतकों ने उनकी अपील को स्वीकार करते हुए सहयोग राशि को नीलू रजक की बेटी और बेटे के सहयोग कोष में अर्पित किया। विधायक पाठक ने कहा,

> “हम नीलू को लौटा नहीं सकते, लेकिन उसके परिवार को किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए हम सबको हाथ बढ़ाना चाहिए।”

 

स्वास्थ्य, नेत्र व रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसमूह

विधायक पाठक निर्मल सत्य गार्डन पहुंचे, जहां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने अपने दिवंगत मित्र नीलू रजक को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों से रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शेल्बी अस्पताल के सौजन्य से लगाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

नेत्र परीक्षण शिविर सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट द्वारा आयोजित किया गया, जिससे अनेक जरूरतमंदों ने लाभ लिया

विधायक पाठक ने कहा,

> “यह सेवा किसी के जीवन बचाने में काम आए — यही इस शिविर का उद्देश्य है। खून की कमी से किसी की मृत्यु न हो, यह मेरा जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार होगा।

 

सेवा,सादगी और संवेदना का प्रतीक दिवस

देर शाम तक शिविरों और पीड़ित परिवार की मदद का क्रम जारी रहा। विधायक संजय पाठक ने अपने जन्मदिन को सेवा, सादगी और मानवीय संवेदना की मिसाल बनाकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया।

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दिनभर लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह दिन जनसेवा, समर्पण और संवेदना का प्रतीक बन गया है।