*लोकेसन कटनी*
*नशे में धुत स्कूल वेन चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, दो बच्चे घायल — लापरवाह स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल*
![]()
![]()
कटनी : स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के पान उमरिया तिराहा मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, जीनियस पब्लिक स्कूल की स्कूल वेन के चालक ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली में सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चों को चोटें आईं, जबकि बाकी बच्चे बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय वेन चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। टक्कर लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से यह गंभीर हादसा हुआ है। नशे में वाहन चलाने वाले चालक को जिम्मेदारी सौंपना मासूम बच्चों की जान से खिलवाड़ करने जैसा है। फिलहाल पुलिस ने वाहन और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाए और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
घटना का सीसी टी वी फुटेज आया सामने


More Stories
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध