Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की माँग को लेकर कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन – अभिषेक मौर्य युवा नेता

गोहद –

 

मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की माँग को लेकर कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन।

गोहद ब्लॉक कांग्रेस ने एसडीएम को दी चेतावनी – कहा, मालनपुर की फैक्ट्रियों में बाहरी लोगों को दी जा रही नौकरी, स्थानीय युवाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी गोहद । भिंड जिले के गोहद तहसील अंतर्गत मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकताओं ने गोहद एसडीएम राजन बी. नाड़िया को ज्ञापन सोंपा। युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार न मिलने के कारण प्रदेश के अन्य जिलों में भटकना पड़ रहा है कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार की प्राथमिकता स्थानीय युवाओं को दी जानी चाहिए, ताकि यहाँ का युवा आत्मनिर्भर बन सके। वर्तमान में अधिकांश युवा खेती और पशुपालन पर निर्भर हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन होता जा रहा है ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गुर्जर विकास रामनरेश, अभिषेक मौर्य युवा नेता गोपाल पचोरी प्रदेश महामंत्री कांग्रेश तिलक सिंह राजोरिया, धर्मेंद्र सिंह, राम दिनेश सिंह, मुनेश सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे कांग्रेस कार्यकताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस विषय पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई, तो मालनपुर क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में बताया गया कि मालनपुर में सैकड़ों औद्योगिक इकाइयाँ संचालित हैं, फिर भी यहाँ के स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। परिणाम स्वरूप क्षेत्र की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन खराब हो रही है ।

 

दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट