सादरप्रकाशनार्थ
गुना
08/11/25
जन्मदिन पर दीप जलाना और धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति है; तिवारी

आज गीतास्वाध्याय लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे जय स्तंभ चौराहा पर।
आजकल लोग जन्मदिन केक काटकर तथा मोमबत्ती बुझाकर करते हैं इसके अतिरिक्त कुछ लोग भोजन फेंकते हुए, नशा आदि ग़लत काम करते हुए देर रात तक मनाते है जो न तो वैज्ञानिक और न ही धार्मिक सामाजिक दृष्टिकोण से उचित है।जन्मदिन पर दीप जलाना और धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति है हमें पाश्चात्य विकृति को नहीं अपनाना चाहिए। यह विचार विश्व गीता प्रतिष्ठानों के महामंत्री डॉ विष्णु नारायण तिवारी ने विगत गुरुवार को फ्रेंड्स कॉलोनी में सुधीर सक्सेना के निवास पर आयोजित विशेष गीता स्वाध्याय में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जन्मदिन आदि शुभ अवसरों पर गीता पाठ और गीतास्वाध्याय हवन यज्ञ दान आदि जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ करना चाहिए।सुधीर सक्सेना ने अपने बालक के जन्मदिन पर अखण्ड गीता पाठ कराकर सभी को आदर्श प्रस्तुत कर प्रेरणा दी है । गीता स्वाध्याय शिक्षक पंडित रमेश कोठारी ने और अखंड गीता पाठ श्री राजीव शर्मा ने तथा पूजा हरचंद श्री महेश प्रसाद पांडे ने की कराया आयोजन की पूर्णाहुति के समय स्वस्ति पाठ दीप प्राजूलन आदि से उनके पुत्र में सक्सेना को शुभकामनाएं प्रदान की गई। आयोजन में विश्वगीता प्रतिष्ठानम् के केंद्रीय संरक्षक पूर्व अध्यक्ष डॉ जवाहरलाल द्विवेदी एवं पं देवीलाल शर्मा सहित देश भर से पधारे विश्वगीता प्रतिष्ठानम् के कार्यकर्ता परिजन एवं नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे ।उमाशंकर भार्गव ने बताया कि आज रविवार का नियमित स्वाध्याय सायं काल 4:00 बजे से श्री प्रभु दयाल खंडेलवाल जी के लक्ष्मी नारायण मंदिर वाली गली जयस्तंभ चौराहे स्थित निवास पर आयोजित किया जाएगा।
प्रेषक
मनोज शर्मा
प्रचार-प्रमुख
गीतासंस्कृत स्वाध्याय मंडल गुना

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान