Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

Priyanka Mali news reporter

Jaipur Rajasthan

*जयपुर में 5 दिनों में 15 लाख से ज्यादा परिगणना परिपत्रों का किया गया वितरण*

*- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मतदाताओं से की अपील*

*- परिगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग कर निभाएं सक्रिय भागीदारी*

*- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर-घर पहुंच रहे बूथ लेवल अधिकारी*

*- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी कर रहे निरंतर मॉनिटरिंग*

 

*08 नवंबर, जयपुर।* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत 4 दिसम्बर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है। जयपुर जिले में विगत 5 दिनों में 15 लाख 45 हजार 448 परिगणना परिपत्रों का वितरण किया गया है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी जिले में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे परिगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग कर सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं संबंधित जानकारी यथासंभव उपलब्ध कराएं ताकि उनकी मैपिंग पूर्ववर्ती मतदाता सूची से की जा सके।

 

जयपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मेघराज मीणा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर परिगणना परिपत्रों का वितरण कर रहे हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी लगातार फील्ड में निरीक्षण कर रहे हैं। चाकसू विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 10 हजार 948, आमेर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 37 हजार 533, बस्सी विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 1 हजार 652, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 359, चौमूं विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 7 हजार 121, दूदू विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 2 हजार 689, फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 2 हजार 889, जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 89 हजार 964, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 67 हजार 740 परिगणना परिपत्र वितरित किए गए।

 

वहीं, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 38 हजार 563, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में 68 हजार 915, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 88 हजार 740, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 47 हजार 297, बगरू विधानसभा क्षेत्र में 86 हजार 495, हवामहल विधानसभा क्षेत्र में 59 हजार 162, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 82 हजार 437 एवं सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में 52 हजार 944 परीगणना प्रपत्रों का वितरण किया गया।

 

जयपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मेघराज मीणा ने बताया कि परिगणना अवधि के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग पूर्व विशेष पुनरीक्षण से हो जाएगी, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं सफल बनाने में सहभागी बनें।