दद्दा धाम मेले में झूले पर हादसा, युवती गंभीर रूप से घायल
कटनी। दद्दा धाम में मुख्य कार्यक्रम के इतर निजी स्तर पर मेला भी चल रहा है। मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब झूले में बैठी एक युवती का बाल झूले के पेंच में फंस गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का नाम साक्षी गुप्ता (22 वर्ष) निवासी तिलक कॉलेज रोड क्षेत्र बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, साक्षी अपने परिजनों के साथ मेला घूमने गई थी। इसी दौरान झूला झूलने बहन के साथ गई थी। झूला झूलने के दौरान उसके लंबे बाल झूले की मशीन में फंस गए, जिससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने झूला रुकवाकर किसी तरह युवती को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?