“धन्यवाद। मैं मौजूद हूँ JMB Academy के परिसर में, जहाँ आज बच्चों द्वारा लगायी गई रंग-बिरंगी स्टॉल्स ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया है।

JMB Academy के छात्रों ने अपने-अपने विषय और प्रतिभा के आधार पर अलग-अलग स्टॉल्स लगाए। कहीं विज्ञान मॉडल्स ने सबको चौंकाया, तो कहीं आर्ट और क्राफ्ट ने बच्चों की कल्पनाशक्ति का कमाल दिखाया।
खाने-पीने की स्टॉल्स पर बच्चों ने खुद बनाकर स्वादिष्ट वानगियाँ पेश कीं, जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मेले में गेम ज़ोन भी रखा गया था जहाँ रिंग थ्रो, बॉल टॉस और क्विज कॉर्नर जैसी गतिविधियों में बच्चों का उत्साह देखने लायक था।
बच्चों ने आर्थिक गणना, टीम वर्क और मैनेजमेंट जैसी कई महत्वपूर्ण स्किल्स को भी practically सीखा।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। JMB Academy के प्रिंसिपल ने बताया कि मेले का उद्देश्य था—
‘सीखते हुए बच्चों को वास्तविक जीवन का अनुभव देना।’
मेले में अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली, और सभी ने बच्चों की मेहनत की सराहना की।
दीपक सिंह गुर्जर की खबर
मो 7067789332

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है