जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव मिला, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की
जबलपुर।
जबलपुर जीआरपी (रेलवे पुलिस) को रेलवे स्टेशन परिसर में एक अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव मिला है। पुलिस ने मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मृतक के परिजनों तक सूचना पहुँचाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
जिस किसी व्यक्ति को इस अज्ञात वृद्ध के बारे में कोई जानकारी हो, वह तुरंत जबलपुर रेलवे पुलिस से संपर्क कर सकता है।
संपर्क करें:
जबलपुर जीआरपी एवं आरपीएफ, जबलपुर (मध्य प्रदेश)
(निकटतम रेलवे पुलिस थाने में सूचना दें

More Stories
कायाकल्प अभियान CHC मझौली में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का हुआ बाह्य मूल्यांकन
सड़क सुरक्षा माह-2026 : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का संदेश
गांव से रामलला तक श्रद्धा का सफ़र: 1365 किमी की पदयात्रा में युवाओं ने रचा आस्था का इतिहास