Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सामान्य वनमण्डल जबलपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र सिहोरा (सा.) में संरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

सामान्य वनमण्डल जबलपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र सिहोरा (सा.) में संरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

मुख्य वन संरक्षक, मध्य वन वृत्त जबलपुर श्री कमल अरोरा,
वनमण्डलाधिकारी, सामान्य वनमण्डल जबलपुर (सा.) श्री ऋषि मिश्रा
एवं उपवनमण्डलाधिकारी सिहोरा (सा.)के अवैध गतिविधियों एवं वन अपराधों की रोकथाम संबंधी निर्देशों के अनुपालन में,
आज दिनांक 05/01/2026 को सामान्य वनमण्डल जबलपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र सिहोरा (सा.) के बीट पिपरसरा, कक्ष क्रमांक PF-29 (संरक्षित वन क्षेत्र) में वन परिक्षेत्र अधिकारी सिहोरा श्री सौरभ शर्मा के दिशा-निर्देशन में, वन परिक्षेत्र सिहोरा एवं पनागर के संयुक्त वन अमले द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए तथा उसी रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को मौके पर ही पकड़ा गया।
मौके पर ट्रैक्टर रेत से लदा पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का वैध खनन अथवा अभिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात उक्त ट्रैक्टर को रेत सहित विधिवत जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय सिहोरा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।
प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम, 1927 एवं म.प्र. अभिवहन (वनोपज) नियम 2022 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र सिहोरा एवं पनागर के वन अमले की सराहनीय भूमिका रही।
वर्तमान में क्षेत्र में निरंतर गश्त की जा रही है तथा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सतत रूप से जारी है।