Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिंड जिले में देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ आमजन के गुस्सा बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार पर महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेठी ने केंद्र सरकार के खिलाफ चौतरफा निशाना साधना शुरू कर दिया। महंगाई के खिलाफ ज़िला कांग्रेस कमेठी ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार और रसोई गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाल कर मोदी सरकार का पुतला फूँका।शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता धन्वंतरि कॉम्प्लेक्स परिसर में एकत्र हुए और रैली के रूप में शवयात्रा लेकर परेड चौराहा,सदर बाजार होते हुए सरकार के खिलाफ नारे देते हुए गोल मार्केट पहुँचे और जमकर नारेवाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘जनता को अच्छे दिन आने वाले हैं’, का सपना दिखाकर सत्ता तो हासिल कर ली,लेकिन अच्छे दिन कहां आए, किसके आए, यह जानता आज भाजपा से पूछ रही है। बढ़ती महंगाई पर अब भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुंह छुपाए फिर रहें हैं। श्री कुशवाह ने भाजपा की मोदी सरकार की कार्यनीति को संदिग्ध भी कहा जँहा एक तरफ महगाई को चरम सीमा पर पहुचा दिया है तो दूसरी तरफ देश के विकाश को अवरुद्ध कर दिया है,कार्यक्रम का आभार नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय,भुता द्वारा किया गया।

*जिला कांग्रेस ने सिलेंडर और सरकार की निकाली शव यात्रा।*
जिला कांग्रेस कमेठी ने भाजपा सरकार में बढ़ते अनाज, फल,सब्जी के दाम व पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में शनिवार को जिला स्तर पर रैली निकाल कर केंद्र व राज्य सरकार के कारण बढ़ती मंहगाई को लेकर सिलेंडर की अर्थी बनाकर, शव यात्रा निकालर जबरजस्त प्रदर्शन किया गया,प्रदर्शन में सेकेंडों से अधिक संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे इसी दौरान ज़िला कांग्रेस कमेठी ने द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के नेतत्व में किया गया,प्रदर्शन कार्यक्रम जिले के साथ जिलाध्यक्ष के निर्देशन में शहर,ब्लाक,नगर,तथा तहसील स्तर पर भी किये गए, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से लोगों के घरों का बजट बिगडऩे लगा है।महंगाई बढ़ाने वाली भाजपा सरकार को जनता खूब कौस रही है,और खरी-खोटी सुना रही है। हर तरफ झंडे लहराकर और नारेबाजी कर पेट्रोल-डीजल के बढ़े मूल्यों का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है,पुतले भी जलाए जा रहे हैं। इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को देखने को मिल सकता है।इस मौके पर कल्लू भारौली,इरशाद अहमद,राहुल कुशवाह,अंकित तोमर,अरविन्द सोनी,सोहन तिवारी,शुभम भदौरिया, दीपान्श् जेन,रेखा भदौरिया,ममता मिश्रा,नीलम भदौरिया,आदित्य पुरखा,राघवेंद्र काकर, दीपक दुबे, अजय शर्मा, विनीत शर्मा, हर् नारायण शर्मा,गोविन्द शाक्य,चन्द्र पाल परिहार,रामहेत शाक्य,वीरेंद्र यादव,राजू त्रिवेदी,नयन सिंह बाराकला,युवा नेता रॉकी तोमर, युवा नेता समीर भदौरिया, वीर प्रकाश श्रीवास्तव, देश दीपक शर्मा, अनीस कुरैशी,योगेश शाक्य, आनंद शाक्य,पी सी दीक्षित, कांजी रिजवान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।