Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला सत्र न्यायालय परिसर मे समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे “हमारी पहचान,हमारा संविधान” को लेकर वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ताओ के साथ मिलकर विचार गोष्टी का आयोजन

जिला सत्र न्यायालय परिसर मे समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे “हमारी पहचान,हमारा संविधान” को लेकर वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ताओ के साथ मिलकर विचार गोष्टी का आयोजन

जिला कटनी../ विगत दिनों सम्पूर्ण भारत वर्ष में संविधान संशोधन लेकर संविधान दिवस आयोजित कार्यक्रम हुआ इसी संदर्भ में जिला सत्र न्यायालय परिसर स्थित जिला अधिवक्ता परिषद ईकाई कटनी के अध्यक्ष सीनियर अधिवक्ता बी एल यादव के कुशल मार्गदर्शन मे एवं समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे “हमारी पहचान,हमारा संविधान” पर वरिष्ठ अधिवक्ताओ के साथ मिलकर विचार गोष्टी का आयोजन कार्यक्रम किया गया.कार्यक्रम मे मुख्य अतिथ्य वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ता दादा ओ पी निगम,दादा रामचंद्र तिवारीअधिवक्ता एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सीनियर अधिवक्ता मातृशक्ति अंजूलता परौहा ने की विशिष्ट अतिथि जिला अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष अधिवक्ता संतु परौहा.कोषाध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल दुबे कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता मांडवी पांडेय,अधिवक्ता ,सहित अन्य गणमान्य अधिवक्ताओ ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम मे सभी सम्मानित सीनियर अधिवक्ताओ का स्वागत वंदन अभिनंदन जिला अधिवक्ता संघ के सक्रिय ऊर्जावान अधिवक्ता दुष्यंत गुप्ता एंव जूनियर अधिवक्ता नीलू खान द्वारा किया गया.कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि दादा ओ पी निगम ने अपने विचार व्यक्त किए कि हमारे संविधान को पूर्ण रूप से तैयार करने में 2 वर्ष,11 माह,18 दिन का समय लगा था क्योकि इसी दिन की याद में हम आप सब मिलकर हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप मे मनाते है उपाध्यक्ष संतु परौहा.कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे ने कहा कि हमारे भारतीय संविधान लिखने वाली सभामें 299 सदस्य थे जिसके अध्यक्ष डाॅ राजेन्द्र प्रसाद थे .इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अपने ओजस्वी विचारो से कहा कि हमारी पहचान ही हमारा संविधान है यह भारत का सर्वोच्च विधान है कार्यक्रम में विशेष सराहनीय सहयोग अधिवक्ता मीडिया प्रभारी एड0 महेश यादव सीनियर अधिवक्ता एस के चौधरी,एड0 गुडिया धंनवंती,एड0सतीश दिवेदी,एड0सुरेश पांडेय,एड0 ब्रजकिशोर पांडेय,सहित अन्य सम्मानित अधिवक्ताओ का संविधान के प्रति सम्मान व सारगर्भित उद्बोधन से सानिध्य प्राप्त हुआ..