झलवारा पंचायत का कारनामा: जलपान में उड़ाए 16 हजार 150 रुपये
नाश्ते में हजारों की फिजूलखर्ची, झलवारा पंचायत पर उठे सवाल
कटनी। कटनी जनपद की झलवारा पंचायत में खर्चों को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंचायत द्वारा जारी एक बिल के अनुसार सरपंच और सचिव की ओर से हल्के नाश्ते और जलपान के नाम पर कुल 16,150 रुपये खर्च कर दिए गए।
जारी बिल के अनुसार—
बूँदी पर 8,000 रुपये
नमकीन पर 1,000 रुपये
मिठाई पर 2,400 रुपये
समोसे पर 3,000 रुपये
पानी पर 750 रुपये
बिस्किट पर 1,000 रुपये
का भुगतान किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे बिल का भुगतान गुप्ता होटल के सुशील गुप्ता को किया गया है। खर्चों की यह सूची सामने आने के बाद ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी हुई है और मामले की जांच की मांग भी उठने लगी है। वर्तमान समय मे इस पंचायत मे सरपंच पद पर छंगी बाई व सचिव के पद पर सरिता मिश्रा औऱ रोजगार सहायक पर नरेंद्र पटेल है

More Stories
लापता सूचना: दो सगे भाई दो माह से लापता, परिजन परेशान 📍 स्थान: कटनी (तहसील बहोरीबंद, ग्राम निमास)
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के नाम डाक टिकट जारी
बारडोली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम का संकल्प