Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पत्रकारों को तनाव मुक्त करने और शारीरिक-मानसिक स्फूर्ति के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट सार्थक साबित होगा – जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर

 

 

झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _झाबुआ मीडिया ट्रॉफी 2.0 अंतर्गत ट्राफियों एवं मोमेंटोस का गरिमामय रूप से हुआ अनावरण झाबुआ और अलीराजपुर जिले के पत्रकारों के लिए स्थानीय कॉलेज मैदान पर 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत झाबुआ मीडिया ट्राफी 2.0 की ट्रॉफियों और मोमेंटोस का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन पैलेस गार्डन पर 12 दिसंबर, शुक्रवार दोपहर 11 बजे से रखा गया। जिसमें आमंत्रित अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं मोमेंटोस का गरिमामय रूप से अनावरण किया गया। बाद अतिथियों ने क्रिकेट टूर्नामेंट संबंधी आवश्यक विचार भी प्रस्तुत किए।

जानकारी देते हुए झाबुआ मीडिया ट्राफी-2.0 के आयोजक भूपेंद्रसिंह गौर एवं पीयूष गादिया ने बताया कि झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के पत्रकारों के मनोरंजन और शारीरिक-मानसिक स्फूर्ति के संचार हेतु शहर में द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पीजी कॉलेज मैदान पर 19 से 21 दिसंबर तक किया जाना तय किया गया है। टूर्नामेंट में प्रथम एवं द्वितीय रहने वाली टीम को ट्राफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, नगरपालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, नपा उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार, क्षेत्रीय विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंतसिंह भाबोर, कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उपस्थित रहेंगे। वहीं समापन अवसर पर मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरू भूरिया, जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटीला, वरिष्ठ पार्षद पं. महेंद्रकुमार तिवारी, सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर तथा सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजयकुमार कांठी मौजूद रहेंगे। निर्णायक मंडल में लालाभाई कप्तान, अमजद खान, उमंग सक्सेना एवं उदय बिलवाल को शामिल किया गया है।

प्रतिदिन 4 मैच होंगे, प्रत्येक टीम में होंगे 9 खिलाड़ी

प्रतिदिन 8-8 ओवर के 4 मैच होंगे। प्रत्येक टीम में 9-9 खिलाड़ी रहेंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों का कप्तान द्वारा चयन कर दोनों जिलों की करीब 15 से 16 टीमें सम्मिलित होकर क्रिकेट में अपने जोहर का प्रदर्शन करेगी। सभी टीमों का ड्रेस कोड होने के साथ पूरा आयोजन भव्य रूप से एवं गरिमामय तरीके से किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रहीं है एवं प्रचार-प्रसार भी तेज गति से जारी है। दोनों जिलों के पत्रकार खिलाड़ियों का पंजीयन किया जा रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आवश्यक नियम एवं शर्तें भी लागू की गई है।

ट्रॉफियों का किया गया अनावरण

क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक मुकेश परमार एवं मुजम्मिल लाला खान ने बताया कि 12 दिसंबर, शुक्रवार को पैलेस गार्डन पर प्रतियोगिता की ट्रॉफियों एवं मोमेंटोस का अनावरण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें अतिथि के रूप में भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार, सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर एवं गायत्री परिवार के युग प्रवक्ता विनोदकुमार जायसवाल उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों में चंद्रभानसिंह भदोरिया, यशवंतसिंह पंवार, सचिन बैरागी, वीरेंद्रसिंह राठौर भईजी आदि ने ट्रॉफी का गरिमामय में रूप से अनावरण किया। इस दौरान सभी ने कर्तल ध्वनि से स्वागत किया।

शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति का होगा संचार

इस अवसर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार ने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता में नगरपालिका की ओर से उनके द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा सामाजिक महासंघ जिला अध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर ने बताया कि जिले के पत्रकारों को तनाव मुक्त करने में यह क्रिकेट टूर्नामेंट सार्थक साबित होगा। उन्होंने उक्त आयोजन के लिए जिले के सभी पत्रकारों को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की। गायत्री परिवार के युग प्रवक्ता विनोदकुमार जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता से उनमें शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति का भरपूर संचार होगा। साथ ही मनोरंजन के लिए भी यह प्रतियोगिता उपयोगी साबित होगी।

यह रहे उपस्थित

वरिष्ठ पत्रकार यशवंतसिंह पंवार ने झाबुआ मीडिया ट्रॉफी की व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। ट्रॉफियों के अनावरण अवसर पर जिले के पत्रकारों में प्रवीण सोनी, अमित शर्मा, दिनेश वर्मा, दौलत गोलानी, राकेश पोतदार, विपुल पांचाल, राधेश्याम पटेल, मयंक भावसार, सनी डामोर, ऋतिक विश्वकर्मा, राजा राठौर आदि पत्रकार उपस्थित थे।