देर रात स्लीमनाबाद क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई
मार्बल टुकड़ी से लदा हाइवा जब्त, चालक के पास नहीं थे दस्तावेज
स्लीमनाबाद।
देर रात स्लीमनाबाद क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान मार्बल की टुकड़ी से लदा एक हाइवा वाहन पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने नियमित जांच के दौरान उक्त हाइवा को रोका, लेकिन वाहन चालक के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इस पर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को स्लीमनाबाद थाना परिसर में खड़ा करा दिया।
पकड़ा गया हाइवा वाहन एक जैन कारोबारी का बताया जा रहा है। फिलहाल खनिज विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

More Stories
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध