रिपोर्टर
उपेंद्र गुर्जर, कैलारस
कैलारस क्षेत्र के ग्राम रिठौनियां निवासी सदर यादव ने अपने भाई बृखभान सिंह यादव के दामाद पंजाब सिंह यादव (निवासी निरावली, रायरू) को करीब 7–8 लाख रुपये उधार दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद जब सदर यादव ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी की नीयत खराब हो गई।
शनिवार को पंजाब सिंह ने रुपये का हिसाब करने की बात कहकर सदर यादव को बुलाया। सदर अपने दोस्त आकाश यादव के साथ गांव के तिराहे पर पहुंचा, जहां पंजाब सिंह अपने साथी भोलू गुर्जर के साथ मौजूद था। जैसे ही सदर यादव ने अपने रुपये मांगे, पंजाब सिंह ने धारदार हथियार (बका) निकालकर उसकी गर्दन पर हमला कर दिया।
घटना के बाद आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सदर यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
— उपेंद्र गुर्जर, कैलारस

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच