Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संगठन को परम वैभव तक ले जाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सजग रहे : श्री राहुल कोठारी प्रदेश महामंत्री तथा सम्भागीय प्रभारी ने ली जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक, दिया मार्गदर्शन, अटल जी के जीवनवृत पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

संगठन को परम वैभव तक ले जाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सजग रहे : श्री राहुल कोठारी

प्रदेश महामंत्री तथा सम्भागीय प्रभारी ने ली जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक, दिया मार्गदर्शन, अटल जी के जीवनवृत पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी श्री राहुल कोठारी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक दायित्ववान कार्यकर्ता अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सजगता और प्रभावशीलता के साथ करे। हम सभी मिलकर संगठन को परम वैभव तक ले जाने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करें।

श्री कोठारी आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गहन मतदाता सूची अभियान (SIR) के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सराहनीय भूमिका निभाई है। यह एक राष्ट्रीय अभियान है और इसके आगामी चरणों में भी सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सजगता और संकल्प के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया।

बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी श्री राहुल कोठारी का मार्गदर्शन आज हमें प्राप्त हो रहा है। युवा मोर्चा से सक्रिय रहते हुए श्री कोठारी ने संगठन में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है और संगठन सेवा के साथ-साथ जनसेवा में निरंतर समर्पित रहे हैं। उन्होंने जिले में संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रस्तुत की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री संदीप जायसवाल ने श्री कोठारी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं संगठनात्मक दक्षता का लाभ कटनी जिले के भाजपा संगठन को निश्चित रूप से प्राप्त होगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री मनीषदेव मिश्रा ने किया। मंच पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक टण्डन सोनी, विधायक श्री संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, श्री पीताम्बर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शशांक श्रीवास्तव एवं श्री राजेश गर्ग उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्री सुखदेव चौधरी ने किया। इसके पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती वर्ष के अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश भाजपा के महामंत्री श्री राहुल कोठारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के जीवन चरित्र से जुड़े संस्मरणों को दर्शाते छायाचित्रों का अवलोकन किया और उनके प्रेरक जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।