Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिले में जारी है अवैध शराब के विरुद्ध धरपकड़ अभियान अवैध शराब बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची एवं जहरीली शराब जप्त,,,

जिले में जारी है अवैध शराब के विरुद्ध धरपकड़ अभियान अवैध शराब बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची एवं जहरीली शराब जप्त,,,

 

जिला राजगढ़ में अवैध कच्ची शराब बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत एसडीओपी सुश्री जोईस दास सारंगपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है,,,दिनांक 03.09.21 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लाहरखेडा जोड ग्राम बुडनपुर के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लिये बैठा है। सूचना पर थाना प्रभारी उनि.उमाशंकर मुकाती पुलिस टीम का गठन कर लाहरखेडा जोड ग्राम बुडनपुर के पास पहुंचे जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति एक पेड की व घास फुस की आड मे एक नीले रंग की प्लास्टिक की केन व एक सफेद रंग की प्लास्टिक की केन को छुपाये हुए बेठा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे बडी मुस्तेदी से घेराबंदी करते फोर्स की मदद से पकडा आरोपी का नाम राहुल मोगिया, उम्र 25 साल नि. ग्राम बुडनपुर के कब्जे से अवैध 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब किंमती 6,000/- रुपये का मशरुका जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया,,,आरोपी से उक्त शराब रखने का लाइसेंस मांगने पर नहीं होना बताया गया उक्त आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत दंडनीय पाया जाने से आरोपीयों के विरुद्ध थाना तलेन में अपराध क्रमांक 312/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,,,अवैध शराब के विरुद्ध जारी कार्रवाई के चलते आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी उप निरीक्षक उमा शंकर मुकाती , प्रआर.374 धीरज देवडा, आर.119 राहुल कारपेंटर, आर.885 अनिल आर्य, मआर.897 रचना मेवाडा, मआर.878 रानी गुर्जर, सै.79 देवेन्द्र एवं सै.259 संजय सक्तावत का सराहनीय योगदान रहा!!

 

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!