कैलारस
झुंडपुरा कर्जोनी पंचायत में सरकारी निर्माण में भ्रष्टाचार की बू, पत्रकार से बदसलूकी का आरोप

ग्राम पंचायत कर्जोनी में निर्माणाधीन सरकारी भवन में घटिया किस्म के माल के उपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में निर्धारित सिंध नदी की रेत के स्थान पर चंबल की रेत का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा था, जो निर्माण गुणवत्ता पर सीधा सवाल खड़ा करता है। मौके पर जब हमारे संवाददाता निरीक्षण हेतु पहुंचे और निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री को लेकर सवाल किए, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने जवाब देने के बजाय बदतमीजी और गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, पत्रकार को कवरेज करने से रोकने की कोशिश भी की गई, जो प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी धन से बन रही इस इमारत में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, और सवाल पूछने वालों को डराया-धमकाया जा रहा है। यह घटना न सिर्फ भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि जिम्मेदार लोग सच्चाई सामने आने से कितना डर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच होगी? घटिया सामग्री के उपयोग पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? पत्रकार से बदसलूकी करने वाले कर्मचारियों पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे या नहीं? प्रशासन की चुप्पी इस पूरे मामले को और भी संदेहास्पद बना रही है। जनता और मीडिया की निगाहें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
कैलारस से उपेंद्र की रिपोर्ट

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच