Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर

 

राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर दिया योग का प्रशिक्षण

राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर मंगलवार को योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। योग शिविर का आयोजन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के द्वारा किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विमानपत्तन निदेशक श्री लोकेश यादव मौजूर रहे।

राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर योग शिविर का शुभारंभ सी.आई.एस.एफ. के उप कमांडेंट श्री अरविंद शर्मा तथा विमानपत्तन निदेशक श्री लोकेश यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। योग शिविर में विमानतल पर कार्यरत विभिन्न इकाइयों के कर्मचारियो ने बढ़चढ़कर भाग लिया। शिविर में योग का प्रशिक्षण श्रीमती प्रस्तावना गुप्ता ने दिया। शिविर में सी.आई.एस.एफ. के जवानों के साथ 150 लोगो ने योग का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक श्रीमती प्रस्तावना गुप्ता ने सभी को योग अभ्यास के साथ साथ उसके लाभ और आम जीवन में दैनिक उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया । साथ ही स्वस्थ रहने के लिए आहार और त्रिदोष को संतुलित करने के लिए आसन और प्राणायाम के बारे में भी जानकारी दी ।

दीपक गुर्जर की रिपोर्ट