एलीवेटेड रोड में बाधा बन रहे तीन मकान व एक मैरिज गार्डन हटाया

एलीवेटेड रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण जिला प्रशासन द्वारा तेजी के साथ हटाए जा रहे हैं। इस कड़ी में राजस्व विभाग की टीम ने मशीनों की मदद से शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई कर रमटापुरा क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाए।
तहसीलदार श्री महेश सिंह कुशवाह ने बताया कि रमटापुरा क्षेत्र के अंतर्गत एलीवेटेड रोड में बाधा बन रहे तीन मकान व एक मैरिज गार्डन का अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से एक मकान पूरी तरह हटाया गया है व दो मकानों की बाउण्ड्रीवॉल हटाई गई। इसी तरह मैरिज गार्डन की किचिन व गार्डन एरिया को हटाया गया है। तहसीलदार श्री कुशवाह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नोटिस जारी कर विधिवत रूप से की जा रही है। जो अतिक्रमण आज हटाए गए हैं उन सभी को भू-अर्जन व अधिग्रहण की राशि पूर्व में ही उपलब्ध कराई जा चुकी है।
दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप