ग्वालियर
अत्यधिक ठंड के चलते कक्षा 8 वीं तक का 6 जनवरी तक रहेगा अवकाश

ग्वालियर। अत्यधिक ठंड व शीत लहर को ध्यान में रखकर जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में कक्षा 8 वीं तक के छात्रों का 6 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। यह आदेश ग्वालियर जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय व शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।जिला शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशों के पालन न करने पर कार्यवाही की जाएगी
ग्वालियर से दीपक गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप