लोकेशन बीजापुर
मेघा जुमड़े
माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED ब्लास्ट होने से कोरचोली का ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम पिता स्व0लच्छु पोटाम, उम्र 15 वर्ष, सुबह के समय लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था ।
इसी दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से ग्रामण के पैर में गंभीर चोट आई है ।
प्रेशर IED विस्फोट के कारण घायल ग्रामीण के पैर में गंभीर चोट आई है। घायल को 222 बटालियन केरिपु कैम्प कोरचोली में प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया, पश्चात बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बीजापुर के लिए रवाना किया गया है।
सुरक्षा बलों द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान तथा IED निष्क्रियकरण की कार्यवाही की जा रही है ।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप