शिवाजी वार्ड को मिला विकास का तोहफा, 11 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न।
पनागर शिवाजी वार्ड में गूंजा विकास का संकल्प, सामुदायिक भवन बनेगा सामाजिक गतिविधियों का केंद्र
पनागर शिवाजी वार्ड में विकास की नई नींव, 11 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न
पनागर/ जबलपुर से अमित परौहा की रिपोर्ट।
नगर के शिवाजी वार्ड में सोमवार को बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन के निर्माण का भूमिपूजन समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। लगभग ₹11 लाख की लागत से बनने वाला यह भवन क्षेत्रवासियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री सुशील तिवारी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “सामुदायिक भवन केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम है। यह भवन आने वाले समय में वार्ड के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों को पूरा करेगा और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रीना जैन, मंडल संयोजक आनंद जैन ‘मिंचू’, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष अंकुर जैन, नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र साहू एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस पहल को वार्ड के लिए ऐतिहासिक बताते हुए विकास की दिशा में अहम कदम बताया।


More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*