महात्मा ज्योतिबा फुले महाविद्यालय, आष्टी में दिनांक 3 जनवरी 2026 को क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय फुलझेले की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उनके द्वारा किए गए महान शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला गया। महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में प्रा. दुर्गे सर (एस. चंद्रा महिला महाविद्यालय, आष्टी) उपस्थित थे। वहीं डॉ. खुणे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके प्रेरणादायी कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) विभाग द्वारा किया गया। एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रा. रवी गजभिये के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा के प्रसार हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली जिलाधिकारी श्री अवीशांत पांडा के निर्देश मे जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा…..
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…