ग्वालियर -:
कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, जरूरतमंद अटेंडरों को बांटे कंबल

07 जनवरी 2026/ मुरार जिला चिकित्सालय का कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिया ने रात्रि में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के उपचार एवं सर्दी से बचने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों के साथ रुके अटेंडरों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए।
ग्वालियर में इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ऐसे में जिला चिकित्सालय मुरार में उपचार के लिए आए मरीज एवं उनके अटेंडर को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिया ने मुरार जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और वहां पर मरीजों से बात कर उनकी स्थिति जानी। साथ ही वहां पर जरूरतमंद अटेंडरों को कंबल वितरण किए।
दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप