*सहायक आयुक्त नरोत्तम बरकड़े द्वारा स्कूल का किया निरीक्षण *
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – राजोद आज दिनांक 08/01/2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजोद में सहायक आयुक्त नरोत्तम बरकड़े द्वारा निरीक्षण किया गया तथा छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष जानकारी एवं सुझाव दिए गए। एवं कक्षा 11 की छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की जानकारी दी। तथा कठिनाई स्तर अनुसार तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया शिक्षकों को छात्रों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा छात्राओं को जिन विषय में कठिनाई महसूस हो रही है उन विषय की अतिरिक्त कक्षा लगाई जाए तथा अपने विषय को रोचक बनाकर अध्ययन कराने को कहा गया! तथा साथ ही विद्यालय के गत वर्ष के 100% रहे बोर्ड परीक्षा परिणाम सराहा तथा इस वर्ष भी बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहने को कहा गया। निरीक्षण के समय विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।


More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप