Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस कप्तान सुनील कुमार जैन ने संभाला पदभार
कम समय ही रह पाए मयंक अवस्थी
कटनी। मध्यप्रदेश पुलिस में शनिवार की देरशाम बड़ी सर्जरी हुई है। कई जिलों के आईजी, डीआइजी सहित पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इसी फेरबदल में जहां जबलपुर संभाग के आईजी भगवत सिंह चौहान प्रभावित हुए तो वहीं जिले में कुछ माह पूर्व ही पदस्थ हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी अछूते नहीं रहे। श्री अवस्थी जनवरी माह में कटनी आये थे। मयंक अवस्थी अब सीएम शिवराज सिंह के जिले सीहोर में पुलिस कप्तान होंगे। श्री अवस्थी की जगह रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सुनील कुमार जैन को कटनी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्रीजैन ने कल रविवार की दोपहर जबलपुर से कटनी पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। श्री जैन वर्ष 2009 बैच के आईपीएस राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। इसके पूर्व श्री जैन एसपी ईओडब्लू, अनूपपुर व अशोकनगर, सेनानी सागर, एडीशनल एसपी रायसेन, खरगोन तथा बुरहानपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कटनी से ब्यूरो चीफ अनिल शर्मा की रिपोर्ट