प्रभारी मंत्री श्री सिंह शनिवार को कटनी आयेंगे
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
🔳कटनी। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह शनिवार 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से लोलरी नरसिंहपुर से कटनी पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री का दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस आगमन होगा।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह का दोपहर 1 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। श्री सिंह दोपहर 1.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल होंगे और दोपहर 2.30 बजे जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे दोपहर 3.30 बजे कटनी से बहोरीबंद विधानसभा की कुंआ मंडल के रमैया दादा कुटी राखी के लिए प्रस्थान करेंगे और यहां से शाम 5 बजे लोलरी नरसिंहपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।

More Stories
हावड़ा मेल 12322 में महिला का प्रसव, बच्चे को जन्म दिया रेलवे डॉक्टरों ने कराया सुरक्षित प्रसव
महापौर ने किया अमीरगंज कांजीहाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश गौ सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं — महापौर
महापौर ने किया एम.एस.डब्लू प्लांट का औचक निरीक्षण कचरा प्रबंधन व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश