Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली गणतंत्र दिवस के अवसर पर आष्टी सरकारी अस्पताल के कर्मचारियो द्वारा आमजन को बढ़ती जीवनशैली जनित और संक्रामक बीमारियों को लेकर जागरूक किया…….

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली गणतंत्र दिवस के अवसर पर आष्टी सरकारी अस्पताल के कर्मचारियो द्वारा आमजन को बढ़ती जीवनशैली जनित और संक्रामक बीमारियों को लेकर जागरूक किया…….

 

उन्होंने कहा कि बदलती दिनचर्या, अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी और बढ़ता मानसिक तनाव आज कई गंभीर बीमारियों की मुख्य वजह बन चुके हैं। वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, थायराइड, एनीमिया, मोटापा, फैटी लिवर, किडनी रोग और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही मौसम परिवर्तन के दौरान वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया, टायफाइड और श्वसन संक्रमण के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं।

 

इन बीमारियों के शुरुआती लक्षण अक्सर हल्के होते हैं, जिस कारण लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

 

लगातार थकान रहना, सिरदर्द, चक्कर आना, सांस फूलना, सीने में दर्द, हाथ-पैरों में सूजन, भूख में बदलाव, बार-बार प्यास लगना और पेशाब आना, वजन का अचानक बढ़ना या घटना, लंबे समय तक बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। बचाव के उपायों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि संतुलित और पौष्टिक आहार, हरी सब्जियां, फल, दालें और पर्याप्त पानी का सेवन बेहद जरूरी है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की सैर, योग या हल्का व्यायाम करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। नमक, चीनी और तले-भुने भोजन का सीमित सेवन, धूम्रपान और नशे से परहेज तथा तनाव से दूरी बनाए रखना भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि 30 वर्ष की आयु के बाद नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल और अन्य जरूरी जांच करानी चाहिए।

 

इलाज को लेकर

 

स्पष्ट किया कि स्वयं दवा लेना या घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है। सही समय पर जांच और विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह से किया गया इलाज ही सुरक्षित और प्रभावी होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और समय पर उपचार से अधिकांश बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है और मरीज सामान्य, स्वस्थ जीवन जी सकता है। अंत में उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और किसी भी लक्षण को हल्के में न लें। और एक जिम्मेदार नागरिक बने l

 

महेश पांडुरंग शेंडे…..