Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी गाव मे 77 गणतंत्र दिवस के पावन अवसर को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं खुशीयाली से संपन्न….

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी गाव मे 77 गणतंत्र दिवस के पावन अवसर को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं खुशीयाली से संपन्न….

 

इसी क्रम में कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल के दिशा- निर्देश मे कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए लगाई गई फाइनल ड्यूटियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शालिनता से पुरस्कृत आष्टी पोलीस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा तिरंगा लहरा कर किया गया l

 

उन्होने देश की स्वतंत्रता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके पश्चात डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक मे बाबासाहेब के मूर्ती को पुष्पहार अर्पित किया l स्कुल- महाविद्यालय के छात्राओ ने आयोजित रिहर्सल कार्यक्रम पुलिस बंदोबस्त मे खडे होकर आष्टी पोलीस निरीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया गया। इस रिहर्सल परेड में MJF कॉलेज की टुकड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया l साथ ही सावित्रीबाई फुले स्कुल और जिला परिषद स्कुल इसके अतिरिक्त सद्गुरू साईबाबा कॉलेज तथा विभिन्न विद्यालयों के कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

हर साल की तरह आष्टी ग्रामपंचायत गाव के सरपंच द्वारा तिरंगा लहराया गया l

इस अवसर पर सभी पुलिस टुकड़ियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में प्रभावशाली ढंग से राष्ट्रीय सलामी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं देशभक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का सुंदर संदेश झलकता दिखाई दिया। SDPO श्री अजय कोकाटे महोदय ने रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परेड अनुशासन, यातायात प्रबंधन तथा समारोह स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसे पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। आष्टी पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गये ताकि नागरिक इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुवा l

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट