Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर राजोद मंडल में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न , समरसता भोज का हुआ आयोजन*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

सरदारपुर – राजोद  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर रविवार को राजोद मंडल में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महंत श्री संत रामप्रसाद महाराज, महंत गणपतदास महाराज रामबोला आश्रम पंडित राजेन्द्र कुमार उपाध्याय – कथावाचक,श्री अंकित गजकेश्वर – मालवा प्रांत पर्यावरण गतिविधि प्रमुख,श्रीमती ज्योति वर्मा – राष्ट्रीय सेविका समिति जिला कार्यवाहिका, दीपक जी वीर मंडल संयोजक के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता के चित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ किया। सर्वसमाज द्वारा आगंतुक अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। अतिथि परिचय गोरव शाहु द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम को राष्ट्रभक्त संत श्रीसंत रामप्रसाद महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम हमारी हिन्दू संस्कृति को भूलते जा रहे है। हमें अपने गांव में हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। शिखा रखना चाहिए , मस्तक पर तिलक लगाना। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। श्रीमती ज्योति वर्मा – राष्ट्रीय सेविका समिति जिला कार्यवाहिका ने उपस्थित राष्ट्रभक्तो से कहा कि हमारा हिन्दू धर्म हमे समानता का व्यवहार सिखाता है हमे कभी किसी से भेदभाव नहीं करना चाहिए। आज हम मनमुटाव व विचारों के मेल ना होने के कारण कुटुंब प्रबोधन नहीं कर पा रहे है हमे सप्ताह में एक बार परिवार के साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। हमें अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। हमें अपने पर्यावरण का ध्यान रखते हुए पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना चाहिए।बच्चे अपना हमें सामाजिक धार्मिक आयोजनों में हमेशा बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंडित राजेन्द्र उपाध्याय सनातन संस्कृति के बारे में अवगत कराया।

वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए अकिंत गजकेश्वर ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई ओर हम आज शताब्दी पर्व मना रहे है। संघ हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। संघ संचलन के माध्यम से समाज में जाता है संघ ही वो संगठन है जो सौ वर्षों से प्रतिदिन कार्य कर रहा है। हम वो हिंदू समाज है। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हिन्दू होने के नाते हिन्दू समाज के हर आयोजन में हम एकजुट होकर जाएंगे।

oplus_0

हमारा भारत विश्वगुरू बने ये कल्पना है हमारी। । ग्राम में हर त्यौहार से जात पात से हटकर एकता के साथ मानना चाहिए। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनेकों बलिदान दिए है तब जाकर हम वो सौभाग्यशाली पीढ़ी है जिसे अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर को बनने के साथ ही भगवान राम की दिव्य स्थापना को देखने का सौभाग्य मिला है। हमे अपने धर्म के लिए सारे कार्य को छोड़कर तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में पधारे संतजनो का भगवा दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात समरसता भोज में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्तो ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन गौरव शाहू ने किया आभार राहुल राठौड़ ने व्यक्त किया।

oplus_0