Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*77 वा गणतंत्र दिवस राजोद सहित आसपास श्रेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया स्कूलों द्वारा निकाली प्रभातफेरी*


सरदारपुर से राहुल राठौड़

राजोद – गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। शासकीय ओर अर्ध शासकीय स्कूलों व कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। वहीं स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।ग्राम पंचायत राजोद में सरपंच जितेन्द्र गामड़ द्वारा झंडा वंदन किया गया इस दौरान उपसंरपच देशिराम धाकड़,सचिव भारत सिंह सोलंकी पंचगण व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

बंद पड़ी प्रथा को ग्राम पंचायत सचिव सोलंकी ने पुनः चालू कर नगर के सभी स्कूलों को निमंत्रण देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। एवं पुरस्कार वितरण किए।
थाना राजोद पर थाना प्रभारी द्वारा झंडा वंदन किया गया इस दौरान पुलिस जवानों द्वारा सलामी दी गई। प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद पर मेडिकल आफिसर द्वारा झंडा वंदन किया गया व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मध्यप्रदेश विधुत मंडल रानीखेडी-राजोद पर झंडा वंदन किया गया।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति राजोद पर प्रबंधक भागीरथ धनोलिया द्वारा झंडा वंदन किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानिखेडी पर प्राचार्य जितेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस दौरान आत्माराम मेहता,अशोक कुमार दामकीच, नंदराम मदारिया, सुल्तानसिंह मेडा ,प्रहलाद पाटीदार, पल्लवी पगारे, विशाखा दुबे , कृष्णा सोनीगर, चेतन चौहान , मुकेश सतपाड़िया, गौरव साहू, पीटीआई चौहान आदि उपस्थित थे। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानिखेडी पर प्राचार्य अनीता मेडा द्वारा झंडा वंदन किया गया।

इस दौरान ,आर सी चौहान, कलिम कुरेशी, परमानन्द बग्गड, मनीषा राजावत, नेहा पाठक, रिना रातलिया, सीमा पांडवा, पीटीआई राकेश बरेलिया आदि शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे। जैन पब्लिक हाईस्कूल राजोद पर प्राचार्य मंगेश जैन द्वारा झंडा वंदन के पश्चात राष्ट्गान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कुली बच्चों ने एक बड कर एक प्रस्तुतिया दी,सुराज कान्वेंट स्कूल राजोद पर संचालक पुखराज चौधरी द्वारा झंडा वंदन किया गया।ब्रीलियंट स्कोलर एकेडमी राजोद पर प्राचार्य बीएल राठोड़ द्वारा झंडा वंदन किया गया।


इस दौरान स्कूल में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों व बड़े बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई।
ग्राम पंचायत साजोद में संरपच गोपाल मुनिया द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर झंडा वंदन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की गई इस दौरान, उपसंरपच जगदीश शर्मा ,भाजपा नगर अध्यक्ष राजाराम सेवाडिया,बगदिराम कांकर , भारत पोपंडिया,मांगीलाल गाजी, जगदीश मेहता, व स्कुली शिक्षक एवं शिक्षिकाए एवं बड़ी संख्या बच्चे व ग्रामीणजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम माडंले सर ने किया आभार सहायक सचिव शंकर सोलंकी ने माना।

ग्राम पंचायत नंदलाई में संरपच श्री मति सीमा ओसारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर झंडा वंदन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की गई। ग्राम पंचायत नदलाई में पहली बार हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम इस दौरान सरपंच पति राहुल ओसारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं स्कूली टिचर बच्चे उपस्थित थे।