Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर को मिली हरियाली की सौगात, 7 एकड़ में बनेगा भव्य पार्क विधायक निधि से 20 लाख की स्वीकृति, भूमि पूजन के साथ शुरू हुई नई उम्मीद की शुरुआत

नगर को मिली हरियाली की सौगात, 7 एकड़ में बनेगा भव्य पार्क

विधायक निधि से 20 लाख की स्वीकृति, भूमि पूजन के साथ शुरू हुई नई उम्मीद की शुरुआत

विजयराघवगढ़ नगर के इतिहास में 26 जनवरी का दिन केवल गणतंत्र दिवस का पर्व नहीं बल्कि यह दिन नगर को हरियाली सुकून और सुंदर भविष्य की सौगात देने वाला दिन बन गया। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के अथक प्रयासों से नगर को एक बड़ी सौगात मिली किले के पीछे स्थित हनुमान जी मंदिर के समीप लगभग 7 एकड़ भूमि पर भव्य पार्क निर्माण की दिशा में पहला कदम बढ़ा जब भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगर में वर्षों से एक भी पार्क नहीं होने के कारण बच्चों बुजुर्गों और नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। इस जनभावना को समझते हुए विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने विधायक निधि से 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की और नगर परिषद विजयराघवगढ़ को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया। हनुमान जी की पूजा से हुआ शुभारंभ। भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल विधायक संजय पाठक ने सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना की तत्पश्चात कलश पूजन कर विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया। यह सौगात नगर परिषद की नहीं हमारे विधायक की देन है.. राजेश्वरी दुबे
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुवे ने भावुक शब्दों में विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा नगर को यह सौगात नगर परिषद ने नहीं बल्कि हमारे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी ने दी है। हमें गर्व है कि हमें ऐसे विधायक मिले हैं जहाँ विकास के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता हमारी सोच से पहले ही विधायक जी समाधान लेकर खड़े रहते हैं।उनके शब्दों में केवल धन्यवाद नहीं बल्कि सेवा की सच्ची भावना झलक रही थी।इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जनपद उपाध्यक्ष उदय राज सिंह चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन, अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर, मनीषा अजय शर्मा, तहसीलदार मनीष शुक्ला, थाना प्रभारी रितेश शर्मा, भवानी राजा मिश्रा, नगर परिषद के समस्त पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे