Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शिव शक्ति राम मंदिर एस के पी में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन, विशाल शोभायात्रा व भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शिव शक्ति राम मंदिर एस के पी में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन, विशाल शोभायात्रा व भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


कटनी
हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शिव शक्ति राम मंदिर एस के पी में भगवान राम दरबार की ग्यारहवीं वर्षगांठ, शनि देव की दूसरी वर्षगांठ एवं भगवान परशुराम की प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत 25 जनवरी 2026 को मंदिर परिसर में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं 26 जनवरी 2026 को अखंड मानस के समापन के पश्चात विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ।
इसके उपरांत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं शिव शक्ति राम मंदिर रामायण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर रोशन नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पुनः मंदिर में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
शोभायात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला बताया। संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ