Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली विदर्भ की काशी मार्कंडा देव आगामी महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है……

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली विदर्भ की काशी मार्कंडा देव आगामी महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है……

 

जिलाधिकारी श्री अवीशांत पांडा और sp महोदय श्री निलोउत्पल के दिशा निर्देश मे

SDPO श्री अजय कोकाटे ने सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ एकत्र होने पर रोक रहेगी। प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ और जुलूसों के कारण कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी के साथ विभिन्न प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

धरना-प्रदर्शन के लिए लेनी होगी अनुमति जारी आदेश के अनुसार यदि कोई संगठन या समूह धरना, प्रदर्शन या जुलूस निकालना चाहता है तो उसे पहले सक्षम अधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी में छूट हालांकि सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, लेकिन आम नागरिकों के लिए नियम सख्ती से लागू रहेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि जिले में शांति और व्यवस्था बनी रहे तथा परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें