Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नाबालिग अपहृत बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला,,,

नाबालिग अपहृत बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला,,,

 

 

महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर नियंत्रण के लिए जिले की पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है वहीं ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेकर अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालीपीठ पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही हर संभव कोशिश करते हुए नाबालिक बालिका को ढूंढ निकाला। दिनांक 06.09.21 को फरियादी निवासी ग्राम सवासड़ा थाना कालीपीठ ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिक लड़की उम्र 17 साल को अपहरण कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कालीपीठ में अपराध क्रमांक 265/21 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,,,नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी राजगढ़ श्री अंतर सिंह जमरा के मार्गदर्शन में दस्तयाबी हेतु प्रयास करते हुए आखिरकर सफलता प्राप्त की गई,,,मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस टीम बालिका की तलाश में लग गई थी वही मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहीयों की तलाश की गई मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बताये हुलिये की एक बालिका ब्यावरा बस स्टैंड पर खड़ी है और कही जाने की तैयारी में है, सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी परि. उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा शर्मा अपनी टीम के साथ रवाना होकर ब्यावरा बस स्टैंड पहुंचे, जिन्होने मौके पर पहुँचकर देखा तो एक लड़की बस स्टैंड में अंदर खड़ी दिखी जो पुलिस को देखकर ईधर उधर होने लगी फोर्स की मदद से अपहृता को दस्तयाब कर पूछताछ की अपहृता ने अपना नाम पता बताया जो सही होना पाया गया अपह्ता को थाना लाकर परिवारजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया है,,,उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना कालीपीठ परि डीएसपी प्रतिभा शर्मा व उनकी टीम में प्रआर .830 पवन कुमार, आर. 548 मंजीत जाट, आर.111 दीपक, आर.453 भागीरथ, आर. 717 सुरेंद्र एवं महिला आर.652 संध्या रघुवंशी का महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा!!

 

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!