Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उत्तर प्रदेश बिहार संयुक्त समाज की ओर से दिनांक- 18/3/ 2026 संध्या 6:00 बजे केडिया प्लेस चौराहे के समीप होटल में कार्यकारिणी मीटिंग रखी गई थी।

उत्तर प्रदेश बिहार संयुक्त समाज की ओर से दिनांक- 18/3/ 2026 संध्या 6:00 बजे केडिया प्लेस चौराहे के समीप होटल में कार्यकारिणी मीटिंग रखी गई थी। जिसकी अध्यक्षता समाज के महामंत्री श्री के के तिवारी जी ने की मीटिंग के सभी वर्तमान पदाधिकारी उपस्थित थे। मीटिंग का मुख्य बिंदु समाज की बागी महिला अध्यक्षा पर विचार विमर्श किया गया सभी पदाधिकारी की राय विचार सुनने के बाद तुरंत महामंत्री जी के द्वारा रजिस्टार ऑफिस को लेटर लिखा गया वर्तमान महिला अध्यक्षा दिव्या सिन्हा को तत्कालीन प्रभाव से पद से हटाया जाता है और समाज की सदस्यता खत्म की जाती है उनके साथ जो भी समाज को बदनाम करने की कोशिश करेगा या समाज के नाम का गलत उपयोग किया जाएगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। समाज के संरक्षक महोदय जसवंत सिंन्हा जी, सहसचिव प्रवक्ता श्री उमेश पांडेय जी, अरविंद शर्मा जी, अशोक पांडे जी ,विजेंद्र सिंह जी ,राम भावेश जी सुरेंद्र दुबे जी वार्ड अध्यक्ष अनिल जी ,राधेश्याम जी, वार्ड महिला अध्यक्ष गीता जी राजकुमारी जी ,ललिता जी ,प्रियंका माली जी अन्य सभी पदाधिकारी ने अपनी राय विचार देते हुए समाज को आगे बढ़ने का संकल्प लिया अंत में समाज के अध्यक्षता करते हुए महामंत्री जी के के तिवारी जी ने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से बोले अब इस तरह का लचीलापन समाज में नहीं चलेगा समाज का प्रोटोकॉल समाज का नियम का जो भी उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे समाज के मान सम्मान में ठेस पहुंचने नहीं देंगे। समाज 28 साल से रजिस्टर्ड समाज है ।आज जयपुर के जाने-माने समाजों में से उत्तर प्रदेश बिहार संयुक्त समाज का नाम सुनहरे अक्षरों में लिया जाता है ।कुछ लोगों ने अपने पदप्रलोभन में आकर समाज को खंडित करने का, समाज को बांटने का काम किया उसे बक्शा नहीं जाएगा समाज बिल्कुल नियंत्रित रूप से आगे बढ़ रही है और बढ़ते रहेगी इसके लिए हम सभी पदाधिकारी तन मन धन से काम कर रहे हैं। हमे उन सभी को नजर अंदाज करते हुए जो समाज केखिलाफ चल रहे हैं समाज को भ्रमित कर रहे हैं। आगे बढ़ते हुए समाज को आगे बढ़ाएंगे इसके लिए हम सभी मिलकर वार्ड का विस्तार करेंगे ।जिससे हमारी सदस्यता लाखों में पहुंचे, नई पीढ़ी युवा वर्ग को अग्रसर करने में सहयोग करेंगे, समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जोड़ने की कोशिश करेंगे, समाज का भवन भूमि का निर्माण करेंगे, समाज के गरीब बच्चों पढ़ाई में सहयोग करते हुए आगे बढ़ायेंगे इन्हीं सब विचारों के साथ समाज को आगे ले जाएंगे।

धन्यवाद।

  1. Priyanka Mali state head Rajasthan