Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस टीम ने मोटर सायकल चोर को किया गिरफ्तार, बड़ी सफलता आरोपी के कब्जे से जीरापुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी गई 05 मोटर सायकिल कब्जा पुलिस लेकर करीब 01 लाख 93 हजार रूपये का मशरूका किया जप्त,,,

पुलिस टीम ने मोटर सायकल चोर को किया गिरफ्तार, बड़ी सफलता आरोपी के कब्जे से जीरापुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी गई 05 मोटर सायकिल कब्जा पुलिस लेकर करीब 01 लाख 93 हजार रूपये का मशरूका किया जप्त,,, 

दिनांक 10/09/2021

थाना जीरापुर, जिला – राजगढ़

 

वाहन चोरों के विरुध्द जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देशों के परिपालन में जिले में लगातार धरपकड़ कार्रवाई की जा रही है,,,एस.डी.ओ.पी. खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी जीरापुर निरीक्षक प्रकाशचंद पटेल के नेतृत्व में वाहन चोरों की धर पकड हेतु एक टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा सफलता अर्जित करते हुए मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है साथ ही आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिलों को जप्त भी किया गया है,,,थाना जीरापुर में गठित टीम को दिनांक 07.09.21 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि छापीहेडा नाके पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में इधर उधर मोटर सायकलों पर नजर डाल रहा है, सूचना पर तुरन्त छापीहेड़ा नाके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के संदिग्ध की तलाश की तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रकाश उर्फ प्रकाशचन्द बैरागी, उम्र 42 साल, निवासी ग्राम धरनावद, थाना रामगंज मण्डी जिला कोटा राजस्थान का होना बताया जिसे पूछताछ के लिए हमराह लेकर थाना आये,,, संदिग्ध से बारिकी से पूछताछ की गई जो कभी कुछ कभी कुछ बताने लगा बाद हिकमतअमली से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर कस्बा जीरापुर में तीन अलग –अलग जगह से मोटर सायकिल चोरी करना स्वी‍कार किया,,,आरोपी के बताने पर थाना जीरापुर के अपराध क्रमांक क्रमश: 320/2021, 321/2021, 322/2021 धारा 379 भादवि में चोरी की गई मोटर सायकल 01 हीरो एचएफ डीलक्स बिना नंबर की इंजन नंबर HA11ESMGF09951 चैचिस नंबर MBLHAW143MGF10637 कीमती 58,000 रुपये, मोटर साईकिल हीरो स्पलेन्डर प्रो काले रंग की रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP-39-ME4171 इंजन नंबर HA10ELCHD32333 चैचिस नंबर MBLHA10ASCHD2794 0 कीमती करीबन 30000 रुपये एवं मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेंडर काले रंग की इंजन नंबर 03B18M06581 चैचिस नंबर 03B20C05827 कीमती 30000 रूपये की विधिवत जप्त की गई। वहीं दिगर थाना क्षेत्र का मश्रुका एक मोटर सायकिल होण्डा ड्रीम योगा जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ-20-ES-6107 तथा चेसिस नम्बर ME4JC589LET348196, इंजन नम्बरJC58ET3534887 कीमती 40000 हजार रुपये एवं मोटर सायकिल ड्रीम युगा बिना नम्बर की हल्के जामुनी रंग की जिसका इंजन नम्बर JC58ET3095351 तथा चेचिस नम्बर ME4JC586JDT077209 कीमती 35000 रुपये को भी कब्जा पुलिस लिया गया,,,इस प्रकार आरोपी कल कब्जे से 5 मोटरसाइकिल कुल मश्रुका 01 लाख 93 हजार रूपये, धारा 41(1-4) जाफौ, 379 भादवि में जप्त किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय जीरापुर पेश किया गया आरोपी के अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है,,,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जीरापुर निरीक्षक प्रकाशचन्द पटेल, प्र0आर 410 सुनील कुशवाह, प्र0आर 675 राजेन्द्रि बैरागी, आर 900 विष्णु0 जाट, आर 1030 सुनील जाट, आर 234 विक्रम, आर 541 शिवसिंह दांगी, आर 381 पवनकुमार भील का विशेष योगदान रहा!!

 

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा के साथ जीरापुर से चयन शर्मा की रिपोर्ट!!