केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, नरेंद्र सिंह गुर्जर की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान सिंधिया फैंस क्लब परिवार, ग्वालियर ग्रामीण जिला इकाई के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुर्जर के निवास पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
श्री सिंधिया ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने श्री नरेंद्र सिंह गुर्जर सहित सभी परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
केंद्रीय मंत्री के इस आत्मीय, संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार की उपस्थित लोगों ने सराहना की। उनके आगमन से शोकाकुल परिवार को भावनात्मक संबल मिला और पूरे वातावरण में संवेदना का भाव दिखाई दिया।
इस अवसर पर सिंधिया फैंस क्लब के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संवाददाता : अजय शर्मा

More Stories
खनियाधाना जनपद की ग्राम पंचायत रेडी हिम्मतपुर में भ्रष्टाचार का आरोप, सीसी सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला उजागर
शिवपुरी ब्रेकिंग शिवपुरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले
भ्रष्टाचार का ‘धुंधला’ खेल: अमरपुर देवरा पंचायत में सरकारी खजाने में सेंध की आशंका अपठनीय बिलों ने खोली पोल, सरपंच–सचिव की भूमिका सवालों के घेरे में