Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राष्‍ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत धन्वंतरि महाविद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

उज्जैन 13 सितम्बर। शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जेपी चौरसिया ने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश शासन के आयुष संचालनालय के निर्देशों के परिपालन में राष्ट्रीय पोषण माह वर्ष 2021 के अन्तर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस क्रम में ‘पोषण हेतु आयुष एवं योग’ के अन्तर्गत गर्भावस्था में एनीमिया के लिये आयुष औषधियां और शिशुओं के स्तनपान सम्बन्धी जानकारी, पूरक आहार, सुपोषण तथा रोगों से बचाव हेतु जागरूकता, औषधीय पौधों के उपयोग तथा वितरण रक्ताल्पता तथा कुपोषण से बच्चों को बचाने हेतु आदर्श दिनचर्या तथा सुपोषण से सम्बन्धित व्याख्यान श्रृंखलाएं महाविद्यालय द्वारा आयोजित की जायेंगी।

उक्त कार्यक्रमों के अलावा महाविद्यालय के शिशु रोग विभाग की अगुवाई में महाविद्यालयीन चिकित्सालय, चिमनगंज में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों में एनीमिया परीक्षण एवं उपचार तथा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण की पहचान व चिकित्सा आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होगा।

प्रधानाचार्य डॉ.जेपी चौरसिया ने सभी सम्बन्धित विभागों से सहयोग की अपील की है। कार्यक्रम प्रभारी एवं समन्वयक डॉ.गीता जाटव ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास के सहयोग से उज्जैन शहर के विभिन्न शासकीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 14 सितम्बर को माथुर वैश्य भवन धर्मशाला गायत्री नगर में, 17 सितम्बर को हाईस्कूल दौलतगंज क्रमांक-2 खिलचीपुर में, 20 सितम्बर को हाईस्कूल दौलतगंज क्रमांक-1 सुदामा नगर में, 22 सितम्बर को उत्कृष्ट उमावि माधव नगर में, 25 सितम्बर को बालक उमावि जालसेवा निकेतन में, 28 सितम्बर को कन्या उमावि धानमंडी और 30 सितम्बर को उमावि पंवासा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाना प्रस्तावित है।

इसमें चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ.ओपी शर्मा एवं आरएमओ डॉ.हेमन्त मालवीय तथा द्रव्य गुण विज्ञान के डॉ.रवीन्द्र शर्मा का भी विशेष सहयोग रहेगा।

क्रमांक 2766 अनिकेत/जोशी

इरफान अंसारी की रिपोर्ट